फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आधे घंटे में खुली इनामी को दबोचने वाली खाकी की पोल

आधे घंटे में खुली इनामी को दबोचने वाली खाकी की पोल

Sun, 09 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
आधे घंटे में खुली इनामी को दबोचने वाली खाकी की पोल
बागपत। एक लाख के इनामी बदमाश को पकड़ने में खास भूमिका निभाने वाली पुलिस की पोल सिर्फ आधे घंटे में खुल गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो गैस एजेंसी पर करीब आधे घंटे में वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सक्रियता के दावों की हवा निकाल दी, जबकि कुछ ही घंटे पहले चांदीनगर थाना क्षेत्र में ही बरेली का एक लाख का इनामी सोनू ठाकुर अपने साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा था। रात के अंधेरे में बदमाशों का मुकाबला करने वाली पुलिस दिन के उजाले में फेल साबित हुई। गैस एजेंसी पर लूट से जिले के अन्य गैस एजेंसी संचालक भी सहम गए हैं। रोजाना एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लाखों रुपये का लेनदेन होता है। लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed