फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डीआईओएस के सामने भिड़े निलंबित प्रवक्ता और प्रबंधक

डीआईओएस के सामने भिड़े निलंबित प्रवक्ता और प्रबंधक

Wed, 05 Jun 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस के सामने भिड़े निलंबित प्रवक्ता और प्रबंधक
बागपत। बड़ौत के एक कॉलेज के प्रकरण की सुनवाई के दौरान निलंबित प्रवक्ता और प्रबंधक भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। शोर सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दोनो पक्षों में समझा बुझाकर शांत किया। डीआईओएस ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम करीब तीन बजे डीआईओएस दफ्तर में डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बड़ौत के एक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता को निलंबन प्रकरण को सुनवाई के लिए संबंधित कॉलेज के मैनेजर, प्रधानाचार्य और निलंबित शिक्षक को बुलाया। दोनों पक्षों की सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हुए मैनेजर और निलंबित प्रवक्ता के बीच में मारपीट शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर विभाग में कार्य कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर डीआईओएस दफ्तर से बाहर ले आए। वहां भी काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रवक्ता के निलंबन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। सुनवाई के लिए निलंबित प्रवक्ता और कॉलेज के मैनेजर, प्रधानाचार्य को दफ्तर में बुलाया गया था। सुनवाई के दौरान मारपीट और नोकझोंक हो गई। अब दोनों पक्षों को एक-एक करके बुलाया जाएगा। इसके बाद ही प्रकरण को समाप्त कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed