फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मिनी कमेले चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

मिनी कमेले चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 04 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
मिनी कमेले चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
बागपत। शहर के पुराना कस्बे में पकड़े गए तीन मिनी कमेले के मामले में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि नामजद एक आरोपी फरार है। पुलिस अज्ञात लोगों का पता लगाने में जुटी हुई हैं। कई साल से अवैध पशुओं का कटान कर रहे थे। पकड़े गए दो आरोपियों की कोतवाली की हवालात में हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू संगठनों की शिकायत पर सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने फोर्स के साथ पुराना कस्बा में छापेमारी कर तीन मिनी कमेलों को पकड़ा । आरोपी कमेलों पर ताले लगाकर भाग निकले थे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस ने कमेलों के ताले तोड़े थे। मिनी कमेलों से 70-80 पशुओं के अवशेष मिले । पुलिस ने ईनाम पुत्र खालिद, सलमान पुत्र ईनाम, कल्लू पुत्र गफ्फार, नईम पुत्र यामीन व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी। पुलिस ने आरोपी ईनाम, सलमान और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नामजद एक आरोपी फरार है। अज्ञात लोगों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपी ईनाम व कल्लू की कोतवाली की हवालात में हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। अस्पताल में देनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के बाद एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी कई वर्षों से अवैध मिनी कमेले चला रहे थे। पशुओं का कटान कर बागपत जनपद के अलावा हरियाणा के सोनीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ में मीट की सप्लाई कर रुपये कमाते थे। आरोपी सलमान कई माह पहले लक्ष्मण चौक पर हुई दो समुदाय के बीच संघर्ष एवं दुकान तथा भैंस लूट के मामले में फरार चल रहा है। जनपद में किसी भी कीमत पर अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि यदि किसी के क्षेत्र में गोकशी या अवैैध पशु कटान हुआ तो इसके लिए इंस्पेक्टर जिम्मेदार होंगे। पूर्व में गोकशी की घटनाओं में जेल गए लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं के एक-एक अंग की करते है बिक्री
बागपत। पुलिस ने बताया कि पुराना कस्बे में पकड़े गए तीन मिनी कमेलों में वर्षों से अवैध पशु कटान हो रहा था। मिनी कमेले चलाने वाले पशुओं के एक-एक अंग की बिक्री करते हैं। पशु को काटने के बाद मांस को शहर में दुकानों पर सप्लाई करते है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, मेरठ, शामली आदि जगहों से लोग मांस खरीदने के लिए पुराना कस्बे में आते थे। आरोपी कल्लू पशुओं की हड्डी को हापुड़ जनपद में 10 रुपये किलो के हिसाब से बेचता था। आरोपी ईनाम ने बताया कि वह पशुओं की खाल बेचता था।

पशु कटान का वीडियो वायरल, लोगों में गुस्सा
बागपत। शहर के पुराने कस्बे में पकड़े गए तीन मिनी कमेलों के बाद अब एक मकान में पशु कटान का वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में एक मकान में कुछ लोग पशु का कटान कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह मकान पुराना कस्बा पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बताया गया है। पशु कटान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विश्व हिंदू महासंघ के सुुुनील चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो को पुलिस को सौंप दिया है। वायरल वीडियो की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


पुलिस पर निष्क्रियता बरतने का लगाया आरोप
बागपत। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को ज्ञापन देकर बताया कि बागपत में गोकशी व अवैध पशु कटान बड़े स्तर पर हो रहा है। 30 मई को संत निरंकारी आश्रम की भूमि पर गोकशी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 31 मई को कार्यकर्ताओं ने अपनी जान को दांव पर रखकर मीट से लदी कार पकड़ी थी। इसके बाद रविवार को पुराना कस्बे में तीन मिनी कमेेले पकड़वाए। इन घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। संप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है। उन्होंने एसपी से घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed