{"_id":"5cf5762dbdec2207167eed0d","slug":"155959044110-baraut-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनमाना गांव में तेंदुए की आहट से गांव में फैली दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनमाना गांव में तेंदुए की आहट से गांव में फैली दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव में तेंदुए की आहट से गांव में दहशत फैल गई। लोगों द्वारा दी गयी सूचना के बाद गत देर रात्रि वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पंजे के निशान लिए। अभी भी ग्रामीण दहशत में हैं।
रविवार को शाम के समय जौनमाना गांव का विकास और साहब सिंह अपने खेत में पानी चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विशालकाय जानवर दिखाई दिया। इससे उनमें दहशत फैल गई और उन्होंने इसकी सूचना फोन पर ग्रामीणों को दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर गांव के जंगल में पहुंचे और तेंदुए की तलाश की, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। इस दौरान ग्रामीणों को वहां पर पंजे के निशान दिखाई दिए। बाद में सूचना पर वन रक्षक संजय कुमार अन्य वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पंजे के निशान लिए। इसी दौरान गांव के युवक रौनक, राजन व विकास ने पंजे के निशान का फोटो लेकर गुगल पर सर्च किया तो ब्लैक पंथर नामक जीव का फोटो निकलकर सामने आया, इससे ग्रामीणों में ओर भी दहशत फैल गई। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी मदन पाल ने कहा सूचना पर वन कर्मियों को भेजा। वन कर्मियों ने पंजे के निशान लेकर जांच को भेजे है और वन कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया है।