{"_id":"5cf03032bdec22076c4ee25d","slug":"155924489720-kahkra-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना के पुस्ते पर ट्रैक्टर चालकों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुना के पुस्ते पर ट्रैक्टर चालकों से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर के समीप यमुना नदी के पुस्ते पर बृहस्पतिवार को दो युवकों के ट्रैक्टर को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोका और उनसे सवा लाख रुपये की नगदी लूटकर ले गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गाजियाबाद के पचारा गांव के राहुल और रोहित ट्रैक्टर ट्राली से बालू ढोने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे यमुना नदी पुस्ते से होते ट्रैक्टर में डीजल डलवाने दोनों बागपत की ओर आ रहे थे। तभी ग्राम सुभानपुर के समीप पुस्ते पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनको तमंचे के बल पर रोक लिया और उनके पास से सवा लाख रुपये की नगदी लूट ली और मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ितों ने खेकड़ा कोतवाली की हाईवे स्थित डूंडाहेडा चौकी पर आकर लुटेरे के खिलाफ रुपये लूटकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने दो युवकों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।