फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौरोजपुर गुर्जर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

नौरोजपुर गुर्जर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 31 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
नौरोजपुर गुर्जर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के जंगल में 30 वर्षीय युवक का फांसी लगा शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा युवक नशा करता था। गृह कलह के कारण युवक ने आत्महत्या की है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नौराजपुर गुर्जर गांव निवासी नासिर (30) पुत्र फतेद्दीन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार की दोपहर ढाई बजे के वह घर से गया था, लेेकिन वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े छह बजे के लगभग गांव के जंगल में जीत सिंह के नलकूप पर स्थित अमरूद के पेड़ पर युवक का फांसी लगा शव लटका मिला। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की कि युवक नशे का आदी था। इस कारण घर में कलह रहती थी। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया। दस दिन पहले ही वह नशा मुक्ति केंद्र से घर गया । छह माह पहले भैंस चोरी के मुकदमे में जेल भी गया था। गृह कलह के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ले गए। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed