{"_id":"5cec3a9fbdec22076357b408","slug":"15589854247-baraut-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ ने मामला लिया संज्ञान में, मांगा जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीपीआरओ ने मामला लिया संज्ञान में, मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अमर उजाला में सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित खबर महिला सचिव से मारपीट और छेड़छाड़ और ब्लाक में तनाव होने से विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। मामला का संज्ञान लेकर सोमवार को डीपीआरओ ने बीडीओ सहित महिला सचिव और पुरुष सचिवों से जवाब मांगा है। साथ ही कहा यदि दोबारा से इस प्रकार की घटना ब्लाक में हुई तो आरोपी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी।
उल्लेखनीय है कि ब्लाक मुख्यालय पर तैनात एक महिला सचिव ने ब्लाक मुख्यालय पर ही तैनात दो सचिवों पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला सचिव ने थाने में दोनों आरोपी सचिवों के खिलाफ तहरीर दी । इस घटना के बाद ब्लाक स्टाफ में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मामला बढ़ता देख और ब्लाक दफ्तर की छवि खराब होता देखकर ब्लाक प्रमुख और बीडीओ ने मामले मेें हस्तक्षेप किया। उनके हस्तक्षेप से महिला सचिव ने थाने से तहरीर तो वापस ले ली, लेकिन अभी भी वह उनके खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़ी है।
अमर उजाला में इस प्रकरण की खबर के प्रकाशित होते ही डीपीआरओ आलोक शर्मा ने खासी नाराजगी जताई और बीडीओ राहुल वर्मा सहित महिला सचिव और आरोपी पुरुष सचिवों से जवाब मांगा है। इस संबंध में डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कहा इस प्रकार का प्रकरण होना बहुत दुखनीय है। इससे ब्लाक सहित सचिवों की बदनामी होती है, इस मामले में सचिवों व बीडीओ से जवाब मांगा है। दूसरी तरफ बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा ब्लाक स्टाफ में मारपीट और छेड़छाड़ जैसा कोई मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों महिला सचिव और पुरुष सचिवों के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी, दोनों में समझौते की बात चल रही है। फिलहाल ब्लाक दफ्तर में सब कुछ सामान्य चल रहा है।