फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   साड़ी शोरूम में तीन महिलाएं कपड़े चोरी करते पकड़ी- सी सी टी वी में कैद हुई तीनो महिलाएं

साड़ी शोरूम में तीन महिलाएं कपड़े चोरी करते पकड़ी- सी सी टी वी में कैद हुई तीनो महिलाएं

Sun, 26 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
साड़ी शोरूम में तीन महिलाएं कपड़े चोरी करते पकड़ी- सी सी टी वी में कैद हुई तीनो महिलाएं
बागपत। प्रेम साड़ी एम्पोरियम में तीन महिलाएं कपड़ा चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। शक होने पर शोरूम के कर्मचारियों ने महिलाओं के थैलों की तलाशी ली। इसमें से कुर्तियां बरामद र्हुइं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को तीन महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने नगर के होलिका चौक स्थित प्रेम साड़ी एम्पोरियम में घुस पहुंची तथा वहां से कुर्तियां व अन्य कपड़े चोरी कर लिए। ये महिलाएं कपड़े चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गयी। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिलाओं के थैले से कपड़े बरामद हुए। साड़ी शोरुम मालिक प्रेम ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। घर का खर्चा चलने के लिए उन्हें पैसे की जरूरत है। इसलिए उन्होंने चोरी की। पुलिस ने राजी निवासी हर्ष विहार दिल्ली, कमलेश निवासी पुरानी सीमापुरी दिल्ली, हुस्नारा निवासी परीक्षितगढ़ मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वही सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed