फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Clash between two groups in Mannakhedi; elderly person critically injured

Roorkee News: मन्नाखेड़ी में दो गुटों में मारपीट, बुजुर्ग गंभीर

Fri, 04 Sep 2026 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups in Mannakhedi; elderly person critically injured
कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मन्नाखेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार रात दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में 60 वर्षीय हरबीर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन घायल बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने एक गुट के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि दोनों ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed