फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया

पुलिस ने लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया

Fri, 24 May 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लापता बच्चे को परिजनों से मिलाया
बागपत। गांगनौली गांव के जंगल में बुधवार को लावारिस हालत में मिले 11 वर्षीय बच्चे को डायल 100 पुलिस टीम के सदस्यों ने परिजनों को सौंपा। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

गांगनौली गांव के जंगल में बुधवार को शाम के समय डायल 100 पुलिस टीम के सदस्यों को 11 वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता मिला। पुलिस ने बच्चे से उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम आरिस पुत्र मुन्तियाज निवासी असारा बताया। पुलिसकर्मी कांस्टेबल वीरपाल सिंह, तैयब खान और चालक सुमित कुमार बच्चे को लेकर रात्रि में ही उसके घर पहुंचेे और उसके माता-पिता को बच्चा सौंप दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताया। बच्चे के परिजन जुल्फिकार ने बताया कि बच्चा दिन में दोपहर लापता हो गया था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। दिन ढलते ही बच्चे को अलग-अलग दिशा में बीस पच्चीस लोग खोजते हुए घूम रहे थे। रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे जब पुलिस बच्चे को लेकर पहुंची तो परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के इस कार्य की सराहना हो रही है। इस सम्बंध में एसओ अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को मां बाप से मिलवा कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उच्च अधिकारियों से सम्मानित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed