फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पशु व्यापारी के मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

पशु व्यापारी के मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 21 May 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी के मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बागपत।
विज्ञापन

शहर के पुराना कस्बा पुलिस चौकी के पास शॉर्ट सर्किट से पशु व्यापारी के मकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। व्यापारी ने दो बहनों की शादी के लिए सामान जोड़ रखा था। आग से पांच लाख रुपये के लगभग नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की गाड़ी के देरी से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया।
मोहल्ला व्यापारियान बागपत निवासी हाजी ताहिर पुत्र हाजी अख्तर अली का मकान पुराना कस्बा पुलिस चौकी के पास है। वह पशु व्यापारी है। उसने बताया कि सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे के लगभग वह परिवार समेत मकान में बैठा हुआ था। इसी समय ऊपर मंजिल में बने कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे से आग की लपटे निकलती देख लोगों की भीड़ लग गई। परिवार को मकान से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को हटाया। पुलिस ने सूचना देकर दमकल विभाग की गाड़ी बुलाई। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आधा घंटे देरी से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। आग से कमरे में रखा सारा सामान जल गया। हाजी ताहिर ने बताया कि उसकी दो बहनों की शादी होनी है। उसने शादी के लिए सामान जोड़ रखा था। इसके अलावा उसकी शादी में आया सामान भी कमरे में ही रखा हुआ था। आग से पांच लाख रुपये के लगभग नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


समय पर नहीं पहुंचती दमकल विभाग की गाड़ी
बागपत। शहर से फायर स्टेशन छह किलोमीटर दूर है। यदि शहर में आग लग जाए तो दमकल विभाग की गाड़ी को आने में आधा घंटा लग जाता है। जब तक गाड़ी आती है, तब तक आग विकराल रूप धारण कर लेती है। शहर में दमकल विभाग की छोटी गाड़ी शहर में होनी चाहिए। ताकि समय से मौके पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed