फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शादी का झांसा देकर युवती की इज्जत से खेलता रहा युवक

शादी का झांसा देकर युवती की इज्जत से खेलता रहा युवक

Tue, 21 May 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती की इज्जत से खेलता रहा युवक
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नगर का एक युवक दिल्ली की एक युवती की इज्जत से एक सप्ताह तक खेलता रहा। सोमवार को जब युवती ने शादी की जिद की तो युवक ने उसे नगर के ही एक धार्मिक स्थल में ले गया और वहां युवती के साथ मारपीट कर भाग गया। इसकी सूचना जब स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की । कार्यकर्ताओं ने कहा यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने में धरना शुरू करेंगे।
नगर का रहने वाला एक विशेष समुदाय का युवक दिल्ली में रहने वाली एक दूसरे समुदाय की युवती को बहला फुसलाकर नगर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में ले आया और शादी का झांसा देकर एक सप्ताह से उसकी इज्जत से खेलता रहा। इस दौरान कई बार युवती ने शादी की बात कही तो युवक बात टाल देता। सोमवार को युवती शादी की जिद पर अड़ गई तो युवक उसे एक धार्मिक स्थल में ले गया और वहां उसके साथ मारपीट की। बाद में युवक भाग गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना जब स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु शर्मा और जिला सह संयोजक संदीप बड़ौली को लगी तो वे कार्यकर्ताओं को लेकर धार्मिक स्थल पर पहुंचे और युवती को कोतवाली लेकर आए। इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया। जिलाध्यक्ष मनु शर्मा ने कहा कि आए दिन इस प्रकार के लव जिहाद के मामले आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इन मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर आरके सिंह मौके पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने कहा यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो थाने पर धरना शुरू होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पीड़ित युवती ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि युवती की पहले शादी हो चुकी है और तीन बच्चे भी है। युवती की तहरीर ले ली गई है, जांच कर कार्रवाई होगी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष मनु शर्मा, जिला सह संयोजक संदीप बड़ौली, वरुण सिसौदिया, अंकुर, विकास, विनायक, बिंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed