फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कलक्ट्रेट और कोतवाली में हंगामा, डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा

कलक्ट्रेट और कोतवाली में हंगामा, डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा

Fri, 18 Jan 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट और कोतवाली में हंगामा, डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा
बागपत। बंदपुर के ग्रामीणों ने नवजात की मौत को लेकर कलक्ट्रेट और कोतवाली में धरना दिया। पुलिस का घेराव कर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रसूता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया । पीड़ित पारुल ने निकिता नर्सिंग होम की डॉ. सीमा और डॉ. सतीश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस का घेराव किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी पारुल को प्रसव पीड़ा होने पर मुन्ना एंकलेव स्थित एक नर्सिंग होम में 13 जनवरी को भर्ती कराया। 14 जनवरी को उसने बेटे को जन्म दिया। चिकित्सकों ने नवजात बच्चे को तुरंत रेफर कर दिया। मेरठ के एक अस्पताल में बुधवार को बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार की देर रात अस्पताल के चिकित्सकों पर डिलीवरी में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर से जांच कराई जाए। जांच के बाद जो भी दोषी होकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। पुलिस ने नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक बच्चे की मां का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पीड़ित पारुल की तहरीर पर निकिता नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सतीश और डॉ. सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया । हंगामा करने वालों में विक्की, सन्नी चौहान, भोपाल, रविंद्र, ओमप्रकाश, कृष्णपाल, महिपाल आदि रहे।
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम करेगी जांच
बागपत। नवजात की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने तीन डॉक्टरों की टीम गठित की है। यह टीम पोस्टमार्टम के अलावा पूरे मामले की रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed