बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती ने धर्म बदलकर गांव के ही युवक से शादी रचा ली। अधिवक्ता के साथ युवती हाईकोर्ट के आदेश लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से विशेष समुदाय की युवती 31 मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को युवती अपने अधिवक्ता अरुण कौशिक के साथ कोतवाली पहुंची। युवती ने बताया कि उसने गांव के सुभाष गुर्जर से धर्म बदलकर गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हाईकोर्ट में शादी पंजीकृत कराई। हाईकोर्ट ने बागपत सीजेएम कोर्ट को युवती का मेडिकल परीक्षण कराने एवं 164 के बयान दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस सीजेएम कोर्ट के आदेश पर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी जाहिद खान ने बताया कि युवती अपनी उम्र 18 वर्ष बता रही है जबकि स्कूल के कागजों में 15 साल है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सही उम्र का पता चल सकेगा। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।