{"_id":"5c1559e5bdec2253db76df07","slug":"151544903141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जले ट्रक चालक के परिजनों ने पुलिस को घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदा जले ट्रक चालक के परिजनों ने पुलिस को घेरा
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में जिंदा जले ट्रक चालक के परिजनों ने चांदीनगर थाने पर मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। ट्रक मालिक से पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की। वहीं पुलिस ने 32 घंटे बाद आग से जले दोनों ट्रकों के मलबे को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की सुबह चार बजे हरियाणा से गाजियाबाद जा रहे ज्वलनशील पदार्थ से लदा ट्रक गलत साइड में चल रहा था। ट्रक में चालक शंकर और हेल्पर रामभरोसे निवासी गाजियाबाद थे। ट्रक ने सामने से आ रहे लोहे की चादर से लदे ट्रक में टक्कर मार दी थी। इससे दोनों ट्रकों में आग लग गई । पुलिस ने लोगों ने की मदद से चालक शंकर और हेल्पर रामभरोसे को झुलसी अवस्था में ट्रक से निकाल लिया, लेकिन दूसरे ट्रक का चालक अजय कुमार निवासी बलिहारी शेवटा थाना जहानगंज आजमगढ़ हाल जहांगीपुरी दिल्ली जिंदा जल गया । देर रात पुलिस ने अजय के अर्द्ध जले शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने 32 घंटे बाद जले दोनों ट्रकों के मलबे से एक्सप्रेस-वे से हटवाया। वहीं मृतक चालक अजय के परिजनों ने चांदीनगर थाने में मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। ट्रक मालिक से मुआवजे की मांग की। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बलहारी, पवन, हेमलता, प्रकाशी, सुमित, महेश, राजेश, महेंद्र, भानु, रविंद्र, चंद्रो आदि उपस्थित रहे।