फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुंडा टैक्स वसूल रहे तीन युवकों को पकड़ा, सात फरार

गुंडा टैक्स वसूल रहे तीन युवकों को पकड़ा, सात फरार

Sun, 19 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गुंडा  टैक्स वसूल रहे तीन युवकों को पकड़ा, सात फरार
बागपत।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां गांव के पास व्यापारियों की गाड़ियों से गुंडा टैक्स वसूल रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। जबकि सात युवक भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां गांव के पास दस युवक व्यापारियों की गाड़ियों को रोक कर प्रति गाड़ी एक हजार रुपये का गुंडा टैक्स वसूल रहे थे। इसकी जानकारी मवी कलां गांव के ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी संख्या में ग्रामीण एक्सप्रेस-वे पर पहुंची और तीन युवकों को पकड़ लिया। जबकि सात युवक भाग निकले। ग्रामीणों ने तीनों युवकों की जमकर धुनाई की। वाहन चालकों ने बताया कि युवक जबरन प्रत्येक गाड़ी से एक-एक हजार रुपये वसूल रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते थे। सूचना पर खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि गाड़ियों से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा था तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed