{"_id":"5b4665334f1c1bc5248b5ee3","slug":"151531340083-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने आर्य एकेडमी में आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असामाजिक तत्वों ने आर्य एकेडमी में आग लगाई
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली रोड पर स्थित आर्य एकेडमी ऑफ एजूकेशन मेें मंगलवार की तड़के असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना पर एकेडमी के संरक्षक और काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एकेडमी पर रखा लाखों का सामान व शैक्षिक रिकार्ड जल गया।
छपरौली रोड पर आर्य एकेडमी ऑफ एजूकेशन नामक शैक्षिक संस्थान है। मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने एकेडमी का शटर खोलकर उसमें आग लगा दी। आग ने जैसे ही भीषण रूप धारण किया, वैसे ही आसपास रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गयी। लोगों ने इसकी सूचना दमखम विभाग व संरक्षक मास्टर रामबीर आर्य पुत्र इकबाल को दी, लेकिन दमखम विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एकेडमी पर रखा शैक्षिक रिकार्ड, फर्नीचर व अन्य कीमती सामान जल गया। एकेडमी के संरक्षक मास्टर रामबीर आर्य ने कोतवाली में तहरीर दी। एकेडमी के संरक्षक मास्टर रामबीर आर्य ने करीबन 1.50 लाख का नुकसान बताया है।