{"_id":"5b42673c4f1c1b0a278b5429","slug":"151531078460-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दो साल तक रेप का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दो साल तक रेप का लगाया आरोप
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक ने दो साल तक 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप किया। युवक ने जब शादी करने से इंकार कर दिया तो किशोरी ने परिजनों को सच्चाई बताई। पिता ने थाने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर दो साल से रेप कर रहा था। बेटी ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने मना कर दिया। कई दिन पहले युवक रात्रि के समय जबरन घर में घुस गया और जबरन किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी के भाई ने उसे पकड़ लिया और पिटाई भी की , लेकिन इज्जत की खातिर उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपी युवक ने गांव में किशोरी को बदनाम करना शुरू कर दिया। अपने सारे दोस्तों के उसके बारे में बता दिया। पिता ने आरोपी युवक विक्रांत के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश कुमार बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।