फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बामनौली में दूसरे दिन तनावपूर्ण शांति

बामनौली में दूसरे दिन तनावपूर्ण शांति

Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बामनौली में दूसरे दिन तनावपूर्ण शांति
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में चकबंदी अधिकारियों और पुलिस के सामने किसानों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में दूसरे तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने रिवाल्वर लहराने एवं मारपीट करने के आरोपी दो लोगों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नाग बाबा मंदिर बामनौली में लखनऊ से आए डीडीसी त्रिलोक सिंह समेत चकबंदी अधिकारी किसानों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान किसानों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। पुलिस अफसरों के सामने एक पक्ष के युवक ने रिवाल्वर लहरा दी, इसके बाद आक्रोशित किसानों ने रिवाल्वर लहराने वाले युवक पक्ष के लोगों को दौड़ा लिया था। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर युवक पक्ष के लोगों ने किसानों के साथ मारपीट कर दी , इसमें पूर्व प्रधान के बेटे सहित तीन किसान घायल हो गए । इस मामले में सत्यवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तेजपाल सिंह पुत्र रिसाल, हरेंद्र उर्फ बेहू, जितेंद्र, प्रविंद्र और काला पुत्र तेजपाल, हरेंद्र एवं बालेंद्र पुत्र ओमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र और प्रवेंद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की थी। इस घटना के बाद से गांव में दूसरे दिन भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र और परवेंद्र को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed