{"_id":"5b16e6a14f1c1bb26e8b6789","slug":"151528227489-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीपुर बालैनी में भट्ठे मजदूरों पर हमला, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमीपुर बालैनी में भट्ठे मजदूरों पर हमला, तीन घायल
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
अमीपुर बालैनी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर भट्ठा मजदूरों पर हमला बोल दिया। इस दौरान आठ-दस लोगों ने सरिया, लाठी-डंडों से हमलाकर भट्ठा मजदूरों को घायल कर दिया। पुलिस ने तीन को जिला अस्पताल भर्ती कराया । जिला अस्पताल से दो को हायर सेंटर रेफर किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
अमीपुर बालैनी गांव निवासी इकरामूद्दीन के बेटे लक्ष्मी ईंट भट्ठे पर ईंट भराई का काम करते हैं। तीन दिन पहले मामूली बात को लेकर उनकी भट्ठे पर ही काम करने वाले दूसरे समुदाय के युवकों से झगड़ा हो गया था। युवकों ने उन्हें भुगत लेने की धमकी दी । मंगलवार की सुबह पांच बजे आरिफ और इनाम पुत्र इकरामूद्दीन और सत्तार बैल बुग्गी लेकर भट्ठे पर जा रहे थे। जब वे कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे 8-10 युवकों ने उन पर सरिया, लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से आरिफ और इनाम को मेरठ के लिए रेफर किया। इस संबंध में घायलों ने बालैनी थाने में हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।