फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जांच में हस्ताक्षर निकले फर्जी, जल निगम का मिला फाल्ट

जांच में हस्ताक्षर निकले फर्जी, जल निगम का मिला फाल्ट

Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
जांच में हस्ताक्षर निकले फर्जी, जल निगम का मिला फाल्ट
बागपत। गांगनौली गांव में पाइप पेयजल योजना को शुरू कराने के मामले में फाइल पर ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर की जांच बीडीओ बिनौली ने की। ग्राम सचिव के बयान लिए । इसमें उसने कहा उसने किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। जल निगम में फर्जी रूप से ओवर हैड टेंक को हैंडओवर कराया है। जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी दी। इसमें जल निगम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

गांगनौली गांव प्रधान सुभाषना राठी ने डीएम को पत्र लिखाकर अवगत कराया कि ग्राम पंचायत टंकी सुपुर्द करने में ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर बनाए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। इसमें गड़बड़ी की गई है। बताया था कि गांव में केवल 30 प्रतिशत हिस्स पानी की सप्लाई हो रही है, 70 प्रतिशत बांट झो रहे हैं। शिकायत के बाद डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सीडीओ चांदनी सिंह को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसकी जांच सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र पाल ने की। उन्होंने ग्राम सचिव प्रवेंद्र कुमार से इस संबंध में पूछताछ की। सचिव ने उन्हें अवगत कराया कि उन्होंने पाइप पेयजल योजना की किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। बिना जांच पड़ताल की ही पानी की टंकी को चालू कराया है। हैंडओवर फाइल का भी अवलोकन किया। हस्ताक्षर मिलान से लेकर अन्य कई बिंदुओं पर जांच की। इसमें जल निगम का ही फाल्ट मिला। अपने अपनी जांच रिपोर्ट बिनौली बीडीओ को दी। इसके बाद उन्होंने जांच रिपोर्ट सीडीओ चांदनी सिंह को सौंप दी। इसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


दूषित पानी से जानलेवा रोगों की चपेट में है ग्रामीण
गांगनौली गांव में वर्तमान समय में पानी की समस्या गंभीर है। हैंडपंप उखाड़े जा चुके है। पानी की टंकी का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। दूषित पानी के कारण कैंसर रोग से लोग ग्रस्त हो गए है। अन्य जानलेवा बीमारियां भी पैर पसार रही है। ग्राम प्रधान सुभाषना देवी कई बार हैंडपंप और पानी की टंकी से पूरे गांव में पानी उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से कर चुकी है। जल निगम के अफसर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed