फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने पांच हजार का इनामी दबोचा

पुलिस ने पांच हजार का इनामी दबोचा

Wed, 17 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांच हजार का इनामी दबोचा
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में पांच साल पहले हुई दंपति की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी का साथी है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

10 नवंबर 2013 को गांगनौली गांव में एक लाख के इनामी रहे बदमाश प्रमोद राठी गैंग ने रामबीर और उसकी पत्नी सरोज की पुलिस कस्टडी में गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में रामबीर की बेटी बबीता ने सात बदमाशों के खिलाफ थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । इस मामले में एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी सहित तीन बदमाश गैंगवार में मारे जा चुके हैं और तीन को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में बालेंद्र पुत्र बुद्ध सिंह निवासी गांगनौली फरार चल रहा है। पुलिस ने उसे पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। मंगलवार को दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार को सूचना मिली की कि फरार चल रहा बालेंद्र दोघट-गांगनौली मार्ग से जा रहा है। इस सूचना पर एसओ पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और दोघट-गांगनौली मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास से उसे धर दबोचा और तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed