{"_id":"5a396cf34f1c1bb34a8b752d","slug":"151513712883-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी की जांच से कॉलेजों संचालकों में मचा है हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईटी की जांच से कॉलेजों संचालकों में मचा है हड़कंप
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क के मामले में चल रही एसआईटी की जांच से कॉलेजों के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मचा है। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा अभी एक कॉलेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, दूसरे पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में लाखों रुपये का गोलमाल कॉलेजों के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें समाज कल्याण विभाग की मिली भगत सामने आ रही है। त्रिवेणी कॉलेज पर छात्रवृत्ति के दस्तावेज न दिखाने के मामले में समाज कल्याण विभाग ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है। इसके बाद तो उच्च स्तर से जांच शुरू हो गई है। गृह मंत्रालय ने इसके लिए एसआईटी का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। तभी से कॉलेज संचालक और समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एक ओर तो विभाग अपने रिकार्ड जुटाने में लगे हैं। दूसरी ओर कॉलेजों के द्वारा रिकार्ड को गायब करने की चर्चा चल रही है। एसआईटी की जांच से पीजीडीएम, एमबीए और बीटेक का कोर्स कराने वालों कॉलेजों पर तलवार लटकी है। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में एक कॉलेज पर दस्तावेज न दिखाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एक कॉलेज पर जल्द थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिस भी कॉलेज ने फर्जीवाड़ा किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। विभागीय कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।