{"_id":"5a1721584f1c1bc45b8b80be","slug":"151511465304-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की भूमि पर धार्मिक स्थल का निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब की भूमि पर धार्मिक स्थल का निर्माण
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रूस्तमपुर बावली गांव में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर धार्मिक स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इससे तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया और कार्रवाई की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में रूस्तमपुर बावली गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव की पट्टी राणा में कुछ लोग तालाब की भूमि पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल का निर्माण करा रहे है। इसे लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में विजय तोमर, सुनील शर्मा, बादल, पवन, रोहित, अंकित बड़ौली, सचिन वत्स, नितिन आदि शामिल रहे।