{"_id":"5a15d6604f1c1b79548beed5","slug":"151511380576-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून-खराबे के लिए मेरठ से मंगाए गए तमंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खून-खराबे के लिए मेरठ से मंगाए गए तमंचे
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निकाय चुनाव में खून-खराबा करने का इरादा था। इसके लिए मेरठ से तमंचों की खेप मंगवाई जा रही थी। पुलिस ने तमंचे लाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से आठ तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।
निकाय चुनाव की दृष्टि से बागपत अति संवेदनशील जनपद की श्रेणी में हैं। कई निकाय की सीटों पर प्रत्याशियों के बीच पहले ही विवाद चल रहा है। इसको देखकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को मंगलवार की रात में सूचना मिली आगामी नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने के उद्देश्य से कुछ बदमाश तमंचे की खेप लेकर जनपद में आने वाले हैं। इससे पुलिस सतर्क हो गई और तलाशी अभियान चलाया । एसपी जय प्रकाश ने कहा तलाशी अभियान के दौरान अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ की ओर से स्कूटी पर सवार होकर एक व्यक्ति आया। उसको रोककर तलाशी ली तो स्कूटी की डिग्गी से आठ तमंचे बरामद हुए। आरोपी मेरठ के लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद का अलाऊद्दीन है। आरोपी ने बताया कि तमंचे मेरठ के एक व्यक्ति से लेकर बागपत में बेचने आ रहा हूं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी का कहना है कि जिस व्यक्ति से तमंचे लिए हैं। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तमंचों की खेप चुनाव के लिए ही लाई जा रही थी।