फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वकीलों ने तहसील में जुलूस निकाला, धरने पर बैठे

वकीलों ने तहसील में जुलूस निकाला, धरने पर बैठे

Fri, 01 Sep 2017 01:56 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने तहसील में जुलूस निकाला, धरने पर बैठे
वकीलों ने तहसील में जुलूस निकाला, धरने पर बैठे
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
रेवन्यू बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बार के पूर्व अध्यक्ष पर हुए कातिलाना हमले और लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तहसील परिसर में जुलूस निकाला और धरना दिया।

बार के अध्यक्ष वेदपाल सिंह पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए और उन्होंने तहसील में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला और धरने पर बैठे। उन्होंने कहा बार के पूर्व अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान के साथ कातिलाना हमला और लूट की घटना को काफी दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। अधिवक्ताओं ने कहा यदि तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो अधिवक्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसमें महामंत्री आनंद पाल तोमर, धर्मवीर सिंह तोमर, दिनेश कुमार मान, विकास कुमार, तेजवीर, विनेश कुमार, मनोज, सतपाल पंवार, सतपाल, कुलदीप, विवेक, श्याम सिंह, सुखपाल शर्मा, राजीव तोमर, राममेहर सिंह, ओमपाल, राजवीर सिंह, विरेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed