{"_id":"59a5c6714f1c1bf3278b46e5","slug":"151504036465-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर बन युवती के खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर बन युवती के खाते से उड़ाए 49 हजार रुपये
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कस्बा छपरौली की एक युवती के खाते से बैंक मैनेजर बनकर धोखाधड़ी से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया। पीड़ित की तहरीर पर छपरौली थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ।
पीड़ित युवती पिंकी खोखर ने दी तहरीर में बताया उसके मोबाइल पर 27 अगस्त को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताकर कहा उसका खाता हैक हो गया है। इसके लिए खाता बंद कराने के बाद दोबारा चालू कराना होगा। उसने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। आरोपी ने उससे पहले आधार कार्ड का नंबर पूछा, फिर खाता नंबर और अन्य डिटेल। उसने सभी जानकारी दे दी। थोड़ी देर बाद ही उसके खाते से 49.999 रुपये गायब हो गए। पता चलने पर उसने बैंक में पहुंचकर जानकारी की तो पूरे मामले का पता चला। उसने आरोपी का पता लगा कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।