फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रेम प्रसंग के विरोध पर हुई थी कपड़ा व्यापारी की हत्या

प्रेम प्रसंग के विरोध पर हुई थी कपड़ा व्यापारी की हत्या

Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के विरोध पर हुई थी कपड़ा व्यापारी की हत्या
प्रेम प्रसंग के विरोध पर हुई कपड़ा व्यापारी की हत्या
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। दौलतपुर गांव के कपड़ा व्यापारी अयूब की हत्या के केस का पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार युवक के प्रेम प्रसंग का अयूब विरोध कर रहा था। उसने उसको थप्पड़ भी मार दिया था। तभी से आरोपी युवक ने उसे मारने की ठान ली थी। उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इनमें मृतक का तेहरा भांजा भी शामिल है। पुलिस फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी जुटी है।

सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया दौलतपुर गांव के कपड़ा व्यापारी अयूब की 15 जुलाई हो हुई हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के बाद बागपत-मेरठ मार्ग पर स्थित पीर से पूठड़ गांव को जाने वाले रास्ते से सुहैब और तौशिक निवासी दौलतपुर को पकड़ा है। युवक सुहैब का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता अयूब को चल गया था। अयूब के समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। अयूब ने एक दिन उसको थप्पड़ मार दिया था। तभी से सुहैब ने उसकी हत्या करने की ठान ली थी। अयूब की तेहरी बहन के बेटे तौशिक से सुहैब की दोस्ती है। सुहैब ने पूरी जानकारी तौशिक और एक अन्य साथी नाजिम को दी। इन तीनों ने मिलकर अयूब को मारने का प्लान बनाया। अयूब से उसके भांजे तौशिक ने फोन पर वार्ता की। इसी के आधार पर उनका कैड़वा गांव के पास आमना सामना हुआ। वहां उनमें विवाद हो गया। इसके चलते सुहैब और नाजिम ने एक-एक गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी भाग गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा। फरार आरोपी नाजिम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed