फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बगैर तलाक के तीन बच्चों के पिता ने किया दूसरा निकाह

बगैर तलाक के तीन बच्चों के पिता ने किया दूसरा निकाह

Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बगैर तलाक के तीन बच्चों के पिता ने किया दूसरा निकाह
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र में ससुरालियों ने महिला का उत्पीड़न किया। देवर ने महिला की इज्जत लूटने की कोशिश की। तीन बच्चों के पिता ने बगैर तलाक दिए दूसरी महिला से निकाह किया। पीड़ित महिला ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दी तहरीर में बताया उसका निकाह छह साल पहले दोघट क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते हैं। पिछले काफी समय से एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला के पति का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल गया था। पता चलने पर उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई की। बाद में पति ने अपनी प्रेमिका से निकाह किया। महिला ने कहा देवर उस पर गलत नजर रखता था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई कर जान से मारने की कोशिश की। परेशान होने पर मायके वालों को घटना की जानकारी दी। उसने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला की तहरीर पर महिला थाने में आरोपी पति जाहिद उर्फ कल्लू, सास शहनाज, ससुर मोमिन के अलावा रशीद, बिल्लू, आशमा और मोहसिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों में उसके पति की दूसरी पत्नी भी शामिल है। एसआई गजेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा केस की विवेचना शुरू कर दी। विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed