फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्लेटफार्म पर बाइक दौड़ाते रहे युवक, अवैध वसूली करती रही आरपीएफ

प्लेटफार्म पर बाइक दौड़ाते रहे युवक, अवैध वसूली करती रही आरपीएफ

Sat, 17 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर बाइक दौड़ाते रहे युवक, अवैध वसूली करती रही आरपीएफ
प्लेटफार्म पर बाइक दौड़ाते रहे युवक
विज्ञापन

अवैध वसूली करती रही आरपीएफ

बड़ौत (बागपत)। नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवक प्लेटफार्म पर इधर से उधर बाइक दौड़ाते रहे। लेकिन आरपीएफ ने उन्हें बिल्कुल भी रोकने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान बाइक की चपेट में आने से प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में खड़े कुछ यात्री चोटिल हो गए। बाद में कुछ यात्रियों ने रोष जताते हुए आरपीएफ पर अवैध वसूली में लिप्त होने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को काफी संख्या में यात्री दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्र्रेन के इंतजार में नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े हुए थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक बाइक को दौड़ाते हुए प्लेटफार्म पर पहुंचे। कुछ देर के लिए बाइक सवारों ने प्लेटफार्म पर बाइक खड़ी रखी। इसके बाद बाइक सवार इधर से उधर बाइक दौड़ाते रहे। इससे कुछ यात्री चोटिल भी हो गए। लेकिन प्लेटफार्म पर बेटिकट यात्री से पैसे वसूली रही आरपीएफ ने बाइक सवारों को बिल्कुल भी रोकने का प्रयास नहीं किया। बाद में यात्रियों ने रोष जताया।
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि इस प्रकार का कोई मामला उनके संज्ञान मेें नहीं है। मामले की जांच कर आरपीएफ के आला अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। रोष जताने वालों में सुनील, बबलू, अंकित, गौरव, सन्नी चौहान, सचिन चौहान, सोनू, प्रमोद, रवि, आशु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed