फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ावद के युवक से डेढ़ लाख की ठगी

बड़ावद के युवक से डेढ़ लाख की ठगी

Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बड़ावद के युवक से डेढ़ लाख की ठगी
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ावद गांव निवासी अमित ने दी तहरीर में बताया कि एक सप्ताह पहले उसने फोन पर एक कंपनी की कार बेचने और खरीदने की साइट पर एक वैगनार कार देखी, और कार खरीदने के लिए उसमें दिए फोन पर बात की। उनसे बताया कि जिस युवक से उसने कार खरीदने की बात की, उसने बताया कि वह आर्मी में है, और उसका तबादला हो गया, इसलिए वह अपनी कार बेच रहा है। इस दौरान वैगनार कार का सौदा एक लाख पचास हजार रुपये में हो गया। ठग का बुधवार को पीड़ित को फोन किया कि मै कार लेकर चल दिया हूं, आप रुपये संबंधित खाते में डाल दो। उसने एक लाख पचास हजार रुपये संबंधित खाते में डाल दिए। शाम तक पीड़ित उस युवक की बाट देखता रहा, लेकिन वह नहीं आया और अपना फोन भी बंद दिया। पीड़ित को यह बात समझ आ गई की वह ठगी का शिकार हो चुका है। शनिवार को पीड़ित ने थाना बिनौली में तहरीर दी। इससे पूर्व में भी कई लोगों के साथ कई लाख रुपये की ठगी हो चुकी है। वही प्रभारी निरीक्षक बिनौली रवींद्र सिंह ने कहा कि फोन पर आने वाली कॉल पर विश्वास न करें, सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। उन्होंने कहा मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed