{"_id":"5c914601bdec2275a46a005a","slug":"141553024513-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसावदा में धार्मिक स्थल किया खंड़ित, आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को खंडित कर दिया, जिसे लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। हिसावदा गांव निवासी कृष्णपाल मलिक व कर्म सिंह मलिक ने बताया कि उन्होंने हिसावदा-डौला मार्ग पर पितृ देवताओं का स्थान बना रखा है। त्योहारों पर वे पूजा अर्चना करने जाते हैं। मंगलवार की सुबह वे धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करने गए तो देवताओं का स्थल पूरी तरह से खंडित था। रात्रि में असामाजिक लोगों ने स्थल खंडित कर दिया। खंडित स्थल को देखकर उनमेें आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सिंघावली थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।