{"_id":"5c6b09a0bdec224c8b1b0203","slug":"141550518688-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन
नगर में स्थित रेलवे स्टेशन से सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे शामली से दिल्ली सीएनजी ट्रेन जा रही थी। ट्रेन में बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती सवार थी। जब ट्रेन खेकड़ा रेलवे पर पहुंची तो उक्त युवती ट्रेन से नीचे उतर गई और वह दोबारा ट्रेन में सवार होने लगी। ट्रेन में सवार होते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने लोगों की मदद से शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन मिल गया। इससे उसकी शनाख्त बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।