फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कैफे पर बहन का फार्म भरवाने आए युवक पर बोला हमला

कैफे पर बहन का फार्म भरवाने आए युवक पर बोला हमला

Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैफे पर बहन का फार्म भरवाने आए युवक पर बोला हमला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल रोड पर रविवार की देर शाम एक कैफे मेें अपनी बहन का फार्म भरने वाले छात्र को आठ-दस छात्रों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी। बताया जाता है कि हमला करने वाले छात्र घायल छात्र के गांव के रहने वाले हैं। इनमें समझौते की बात चल रही है।

घायल छात्र संजीव वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली में कक्षा 12 में पढ़ता है। छुट्टी में वह घर आया हुआ था। शनिवार की देर शाम वह अपनी बहन का फार्म भरने के लिए बिजरौल रोड पर एक कैफे में गया। आठ दस युवक आए। इस दौरान उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने संजीव पर हमला बोल दिया। उसकी बहन पूनम ने शोर मचाया तो लोग उधर दौडे़, लोगों को अपनी ओर आता देख मारपीट करने वाले युवक भाग गए। अभी तक इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed