{"_id":"5b917973867a557fe4468916","slug":"141536260467-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार पर धारदार हथियार से किया हमला
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास कार में मिनी बस में टक्कर मार दी। कार सवार ने जब चालक से शिकायत की तो मिनी बस चालक साथियों के साथ मिलकर धारधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
रमाला थाना बूढ़पुर गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह अपने भतीजे दिनेश कुमार के साथ कार में सवार होकर बड़ौत से दिल्ली जा रहा था। सरूरपुर गांव के निकट सामने से तेज रफ्तार से आ रही मिनी बस ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान बस चालक ने गांव के कई युवकों को फोन कर मौके पर बुला लिया और उसके साथ मारपीट कर हथियार से हमला किया। मारपीट के बाद लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी बस लेकर गया। बाद में पीड़ित कार चालक घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल प्रशिक्षण कराकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने कहा जांच की जा रही है।