फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ी बहन के दोस्त ने की थी छात्रा किरण की हत्या

बड़ी बहन के दोस्त ने की थी छात्रा किरण की हत्या

Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
बड़ी बहन के दोस्त ने की थी छात्रा किरण की हत्या
बड़ी बहन के दोस्त ने की थी छात्रा किरण की हत्या
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। लूंब गांव में छात्रा किरण हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बड़ी बहन के दोस्त ने ही छात्रा की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि किरण तमंचे से छेड़खानी कर रही थी, इस बीच आरोपी ने उससे तमंचा छीनने की कोशिश की। इस बीच गोली चल गई, जिससे किरण की मौत हो गई।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि लूंब गांव में अपने नाना महिपाल शर्मा के घर पढ़ाई करने के लिए आई मुजफ्फरनगर के मढ़करीमपुर गांव निवासी 13 वर्षीय किरण पुत्री मनोज शर्मा की छह अगस्त की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके चेहरे पर दाई तरफ आंख के नीचे गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने दीपक पुत्र तेजवीर निवासी लूंब को बुधवार की शाम हलालपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी ने बताया कि किरण की बड़ी बहन से उसकी दोस्ती थी। छह अगस्त की रात एक बजे के वह उससे मिलने के लिए उनके घर गया। उसी के मकान के पीछे वाले कमरे में बैठकर उससे बातें कर रहे थे। गांव की रंजिश के कारण वह अपना तमंचा साथ लेकर गया था, जिसे पास में ही पड़े तख्त पर रख दिया था। थोड़ी देर बाद किरण वहां आ गई। किरण ने तमंचा उठा लिया, इस बीच आरोपी ने उससे तमंचा लेने की कोशिश की। अचानक गोली चल गई और किरण को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी तमंचा लेकर मौके से भाग गया था। पुलिस ने उसे बागपत न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

---------------------
पुलिस को पहले से ही था करीबी पर शक
बागपत। छात्रा किरण हत्याकांड में पहले से ही दिन से पुलिस को करीबी पर ही शक था। छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आस-पास के लोगों से पूछताछ की। मृतका के शव का निरीक्षण व शरीर में आई अकड़न को देखने से लग रहा था कि उसकी मौत 10-12 घंटे पहले हो चुकी है। जिससे स्पष्ट था कि किसी करीबी द्वारा ही घटना की गई है। घर वालों द्वारा भी पुलिस को सूचना काफी देर से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
परिजनों को खिलाई थी नशीली गोलियां
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक छात्रा किरण तीन बहनें थी। तीन माह पहले ही तीनों बहनें अपने नाना के पास लूंब गांव में पढ़ाई करने आई थी। मृतका की बड़ी बहन की दोस्ती दीपक से हो गई। छह अगस्त की शाम को दीपक ने अपनी प्रेमिका को नशीली गोलियां दी और कहा कि परिजनों को गोलियां खिला देना। उसने खाने में परिजनों को नशीली गोलियां खिला दी। जिस कारण सभी गहरी नींद में सो गए। गहरी नींद में होने के कारण उन्होंने गोली चलने की भी आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed