{"_id":"5b33eb6f4f1c1b634d8b8dbf","slug":"141530129263-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु कृष्णगिरी की मौत की जांच तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधु कृष्णगिरी की मौत की जांच तेज
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल गांव में साधु कृष्ण गिरि की मौत के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों साधुओं को छोड़ दिया है। परिजन भी मामले में कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
सोमवार की रात में पुराना शिव मंदिर किशनपुर बराल में महंत की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद में साधुओं के दो गुटों में संघर्ष हुआ था। जिसमें किशनपुर बराल निवासी साधु कृष्णगिरि और इब्राहिमपुर माजरा निवासी गंगागिरि घायल हो गए । पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर वापस मंदिर भेजा। मंगलवार की सुबह साधु कृष्णगिरि का शव मंदिर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में भी मौत के कारणों का पता नहीं चला। परिजनों ने पहले हत्या की तहरीर दी और बाद में तहरीर वापस लेकर कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हिरासत में लिए गए तीनों साधुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया।