{"_id":"5ae76cef4f1c1b390a8b757a","slug":"141525116143-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी से किसान का भैंसा चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी मंडी से किसान का भैंसा चोरी
Updated Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सब्जी मंडी से चोर किसान भैंसा चोरी कर ले गए। मंडी के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर भैंसा ले जाते हुए कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
सोमवार की सुबह सिसाना गांव निवासी अरविंद पुत्र जसपाल सिंह सब्जी मंडी बागपत में सब्जी बेचने के लिए आया था। उसने भैंसें को बोगी से बांध दिया और सुबह पांच बजे सब्जी बेचने चला गया। जब वह वापस बुग्गी के पास आया तो उसका भैंसा गायब था। किसान ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश की, लेकिन चोर हाथ नहीं लगेे। मंडी के पास स्थित एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर भैंसें को ले जाते हुए कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने में जुट गई है। भैंसा चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।