फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छेड़छाड़ के मामले में क्रॉस केस कराने पर हंगामा

छेड़छाड़ के मामले में क्रॉस केस कराने पर हंगामा

Sat, 28 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में क्रॉस केस कराने पर हंगामा
बागपत। छेड़छाड़ के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कराने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया और मुकदमे को झूठा बताया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ले की रहने वाली महिला ने 19 अप्रैल को अपने ही पड़ोसी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, इस मामले में डीएम के आदेश पर दूसरे पक्ष की तरफ से भी बृहस्पतिवार को दो सगे भाइयों के खिलाफ कोतवाली में छेड़छाड़ का क्रास केस दर्ज करा दिया गया। क्रास केस दर्ज कराने पर एक पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा पहली बार छेड़छाड़ के मामले में क्रास केस दर्ज होते देखा है। यह मुकदमा झूठा है। आरोपी ने अपना बचाव करने के लिए मुकदमा दर्ज कराया। इसे तुरंत खारिज किया जाए। उन्होंने आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने आश्वासन दिया कि यदि मामला झूठा है तो जांच कर मुकदमा खारिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed