फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   झूंडपुर में नहीं मिली चोरी हुई रिवाल्वर

झूंडपुर में नहीं मिली चोरी हुई रिवाल्वर

Thu, 12 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
झूंडपुर में नहीं मिली चोरी हुई रिवाल्वर
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में चोरी हुई शिक्षक की रिवाल्वर का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। शिक्षक ने गांव के ही एक युवक पर शक जाहिर किया है। वहीं ग्रामीणों ने फिर से पंचायत कर एक बार शिक्षक के घेर में मिट्टी डाली, लेकिन इस बार भी रिवाल्वर नहीं मिली।
विज्ञापन

झूंडपुर गांव निवासी शिक्षक सुनील के घर से 10 दिन पहले लाइसेंसी रिवाल्वर और 50 हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई थी। चार दिन पहले ग्रामीणों ने पंचायत कर निर्णय लिया था कि शिक्षक के घर में ग्रामीण मिट्टी डालेंगे। चोर मिट्टी में रिवाल्वर छिपा कर चुपचाप चला जाए। उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद भी रिवाल्वर नहीं मिली । शिक्षक ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर का पता नहीं लगा पाई है। बुधवार को गांव में फिर से पंचायत हुई। एक बार फिर ग्रामीणों ने शिक्षक के घेर में मिट्टी डाली, लेकिन इस बार भी रिवाल्वर नहीं मिली। ग्रामीणों ने कहा यदि पुलिस ने शीघ्र रिवाल्वर बरामद नहीं की तो उग्र आंदोलन होगा। पंचायत में पूर्व प्रधान जयपाल, सतीश, देशपाल, प्रधान संजीव, सुधीर, कालू, पप्पू शर्र्मा, दीपक शर्मा, यूसुफ, सतेंद्र, चंद्रपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed