फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुंवर को मिली धमकी

प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुंवर को मिली धमकी

Fri, 30 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुंवर को मिली धमकी
बागपत। विकास भवन स्थित बाल विकास कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुंवर ने कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सर्विस प्रोवाइडर पर ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाल विकास कार्यालय में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुंवर ने बताया कि 13 जुलाई 2016 को कार्यालय में तैनाती हुई थी। उनके आने से पूर्व कंप्यूटर आपरेटर प्रोवाइडर वसीम अब्बास द्वारा कर्मचारियों को ई-पेमेंट किया जाता था और कार्यालय संबंधी सामग्री क्रय की जाती थी। उनके आने के बाद कंप्यूटर आपरेटर ई-पेमेंट का कार्य कर रहा था। 2016-17 में कंप्यूटर आपरेटर द्वारा मैसर्स कंप्यूटर वर्ल्ड बागपत से 38190 रुपये का सामान क्रय किया गया था, लेकिन कार्यालय में सामान नहीं आया, तो वे स्वयं दुकानदार के पास सामान लेने गए। दुकानदार ने बताया कि कंप्यूटर आपरेटर वसीम अब्बास 25 हजार रुपये वापस ले गया था और बाकि रुपये का वह कंप्यूटर का सामान खरीदकर ले गया था। कंप्यूटर के अन्य सभी सामान की दर दो से तीन गुना तक लगाई गई, जिससे शासकीय धनराशि की क्षति हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम अब्बास द्वारा अन्य बाल विकास परियोजनाओं में भी इसी तरह से गबन किया गया, जिसकी जांच कराई जा रही है। इसी को लेकर वह उनसे रंजिश रखने लगा। दो दिन पूर्व वसीम अब्बास ने उन्हें जान से मारने व राह चलते एक्सीडेंट कराने की धमकी दी। इससे भयभीत राजेश कुंवर ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed