{"_id":"5a91c0674f1c1bbd218b4f67","slug":"141519501415-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से पांच हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से पांच हजार लूटे
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान से पांच हजार लूटे
बड़ौत (बागपत)। बड़ावद जौहड़ी मार्ग पर पुल के नजदीक बाइक पर जा रहे एक किसान से दो बाइक सवार बदमाशों ने पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचों की बटों से किसान को पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
गांव बड़ावद निवासी किसान रामवतार शर्मा शनिवार को बाइक से गांव से जौहड़ी से बिनौली की ओर जा रहा था। जब वह जौहड़ी और बड़ावद के बीच एक पुल पर पहुंचा तो दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाते हुए रुकवा लिया। बदमाशों ने उसे पांच हजार रुपये लूट लिए। किसान ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचों की बटों से उसे पीटकर घायल कर दिया। तभी उधर से एक कार आती दिखाई दी तो बदमाश तमंचे लहराते हुये खेतों की ओर भाग गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस इन पर लगाम नहीं लगा पा रही है।