{"_id":"5a6642a24f1c1b8f268b5d87","slug":"141516651170-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसा-बुग्गी लेकर नौकर फरार, सूचना देने पर मिलेंगे 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैसा-बुग्गी लेकर नौकर फरार, सूचना देने पर मिलेंगे 25 हजार
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव से नौकर किसान का भैंसा और बुग्गी लेकर भाग गया। तलाश करने के बाद पता नहीं चलने पर पुलिस से शिकायत की। किसान ने नौकरी के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
भड़ल गांव निवासी किसान तरुण सिंह उर्फ भवानी सिंह ने बताया कि उनके घर पर पिछले दस माह से एक नौकर रहता था। उसको समय पर निर्धारित तनख्वाह दी जा रही थी। जो अपने परिजनों के बैंक खाते में डाल रहा था। 17 जनवरी को आरोपी भैंसा और बुग्गी लेकर घर से खेत के लिए गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसकी पुलिस से शिकायत की गई। अभी तक उसको पुलिस भी बरामद नहीं कर पाई। किसान ने घोषणा की है कि यदि कोई नौकर की सूचना देता है तो उसको 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।