{"_id":"5a32cfc04f1c1bce408bd193","slug":"141513279424-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र पर सूजरा और गाधी के किसान भिड़े, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना क्रय केंद्र पर सूजरा और गाधी के किसान भिड़े, कई घायल
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सूजरा गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौलने को लेकर सूजरा और गाधी गांव के किसान आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गांव के किसानों के बीच लाठी-डंडे चले। इसमें कई किसान घायल हो गए। इससे हंगामा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । पिछले 20 दिन से दोनों गांव के किसानों में टकराव की आशंका बनीं है।
गाधी गांव के सात किसानों को सूजरा गांव के गन्ना क्रय केंद्र से जोड़ दिया । इसका सूजरा के किसान विरोध कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले भी सूजरा गांव के किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार से मिलकर गाधी गांव के किसानों को तौल केंद्र से हटाने की मांग की , लेकिन समाधान नहीं निकला। बृहस्पतिवार को गाधी गांव के किसान अपना गन्ना लेकर बुग्गी से क्रय केंद्र पर पहुंचे। गन्ना तौलते समय सूजरा के किसानों ने विरोध किया, इसके चलते उनका विवाद हो गया। जो मारपीट में बदल गया। उनके बीच लाठी-डंडे चले। इससे हंगामा हो गया। सूजरा गांव की प्रधान ममता देवी के ससुर सतपाल सिंह ने कहा पुलिस कंट्रोल रूम पर कई बार कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। झगड़े में कई किसानों को चोटें लगी हैं। इस मामले की अफसरों से शिकायत होगी। दूसरी तरफ कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा झगड़े की जांच की जा रही है।
समस्या का समाधान नहीं हुआ
बागपत। सूजरा गांव के किसान अपना अलग तौल केंद्र चाहते हैं, लेकिन बागपत चीनी मिल का जो तौल केंद्र सूजरा में लगाया, उस पर सात किसान पास के गांव गाधी के भी जोड़ दिए । इसका विरोध सूजरा के ग्रामीण कर रहे हैं। गाधी गांव के किसानों ने कहा उनके खेत इसी तौल केंद्र के पास हैं, इससे सहूलियत होगी, लेकिन सूजरा के ग्रामीण नहीं माने। पंचायतों का दौर भी चला, लेकिन दोनों गांव के किसानों के बीच सहमति नहीं बनीं। सूजरा गांव के किसान विक्रम, अंकित, योगेंद्र ने कहा इसकी प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
तौल क्लर्क किसके आदेश पर पहुंचा
बागपत। तीन दिन पहले दोनों गांव के किसानों ने डीसीओ दफ्तर में हंगामा किया। डीसीओ ने तौल क्लर्क को तुरंत वापस बुलाने की बात कही । डीसीओ ने कहा प्रकरण का निपटरा सोमवार को होने वाली मीटिंग में होगा। इसके बाद भी तौल शुरू हो गया और दोनों गांव के किसान आमने-सामने आ गए। डीसीओ सुशील कुमार ने कहा शिकायत की जांच कराई जा रही है कि तौल लिपिक किसके कहने पर तौल करने गया।