{"_id":"59c173e64f1c1bb1688b5ae9","slug":"141505850342-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुगाना में शराब के नशे में होमगार्ड ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुगाना में शराब के नशे में होमगार्ड ने की फायरिंग
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के तुगाना गांव में एक होमगार्ड ने अपने घर से बाहर खड़े होकर तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना देकर पुलिस को बताया होमगार्ड ने फायरिंग कर दी है। इसका पता चलते ही पुलिस हरकतें में आ गई। पुलिस टीम तुरंत गांव में पहुंची। आरोपी होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। उसको सीएचसी में मेडिकल कराया। उसके पास से तमंचा बरामद किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि आरोपी होमगार्ड ने फायरिंग की है। इससे अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।