{"_id":"599dda974f1c1b715f8b4802","slug":"141503517335-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी के हत्यारोपी प्रिंस का न्यायालय में आत्म समर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटी के हत्यारोपी प्रिंस का न्यायालय में आत्म समर्पण
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। राहुल खट्टा गैंग के सदस्य राहुल उर्फ चोटी की हत्या के मामले में पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आए आरोपी प्रिंस उर्फ मोनू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसकी रंजिश में हत्या की।
बली गांव के राहुल उर्फ चोटी की दो जुलाई 2017 की रात में सिर में गोली मारकर हत्या की। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आया राहुल की रंजिश के चलते हत्या हुई है। वारदात को अंजाम बली गांव के ही प्रमोद पुत्र ब्रह्म सिंह, अमन उर्फ जुल्फी पुत्र ओमी और प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र ऋषिपाल ने दिया है। आरोपी प्रिंस उर्फ मोनू ने बुधवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा पुलिस दबाव के चलते आरोपी प्रिंस ने कोर्ट में सरेंडर किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।