{"_id":"596e66264f1c1bdb578b4a34","slug":"141500407334-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडिकेट बैंक के सामने बैंक कर्मचारी की बाइक हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंडिकेट बैंक के सामने बैंक कर्मचारी की बाइक हुई चोरी
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत(बागपत)। मंगलवार की दोपहर चोरों ने बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के सामने खड़ी बैंक कर्मचारी की बाइक चोरी कर ली। वारदात से गुस्सा बैंक कर्मियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
पीड़ित बैंक कर्मचारी भूपेंद्र पुत्र प्रकाश बड़ौली गांव का रहने वाला है। वह बिनौली रोड स्थित सिंडिकेट बैंक में काम करता है। मंगलवार को वह बैंक में बाइक (नंबर यूपी 17 जे- 4761) से आया था। करीब 12 बजे जब वह किसी काम से बाहर आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। भूपेंद्र ने इसकी सूचना प्रबंधक अरविंद को दी। बाद मेें सभी बैंक कर्मचारियों ने भूपेंद्र की बाइक इधर-उधर तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। बाद मेें सीसीटीवी फुटेज मेें देखने पर पता चला कि तीन युवकों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस पर उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप था कि नगर मेें बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस संबंध में भूपेंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह का कहना था कि जल्द ही अज्ञात बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।