फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांवड़ यात्रा : 19 जून से होगा रूट डायवर्जन

कांवड़ यात्रा : 19 जून से होगा रूट डायवर्जन

Sun, 09 Jul 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा : 19 जून से होगा रूट डायवर्जन
बागपत। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया। 19 जून से रूट डायवर्जन होगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर वाहन पूरी तरह से बंद होगा।
विज्ञापन

श्रावण कांवड़ यात्रा सात जुलाई से शुरू हो गई है। वर्तमान समय में सड़कों पर इक्का-दुक्का कांवड़िया दिखाई देना शुरू हो गया है। इनकी सुरक्षा को देखकर अफसरों ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। उसके मुताबिक 19 जुलाई से सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात शामली से करनाल, सोनीपत, नेशनल हाईवे-एक होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। इस मार्ग पर गौरीपुर मोड़ से कस्बा बड़ौत तक कांवड़ संबंधी वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रकार के वाहनों के आने जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाला यातायात उपरोक्त मार्ग से निकाला जाएगा। बड़ौत से बुढ़ाना की ओर जाने वाला यातायात कस्बा बड़ौत से भड़ल तक पूर्णत: बंद रहेगा। बागपत से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात बालैनी से पहले श्रीकृष्ण धर्मकांटा के पास पार्किंग पर रोका जाएगा और मेरठ की ओर से आने वाला यातायात श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बालैनी के पास मेरठ की ओर रोका जाएगा। मध्य का करीब एक किलोमीटर का मार्ग यात्रियों के द्वारा पैदल पार किया जाएगा। बड़ौत से मेरठ जाने वाला यातायात थाना बिनौली के पास मुख्य सड़क पर डेरा सच्चा सौदा पर मेरठ से बड़ौत की ओर आने वाला यातायात खिवाई तिराहा बरनावा पर रोका जाएगा। बीच का मार्ग यात्रियों द्वारा पैदल पार किया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत से मेरठ की ओर जाने वाला यातायात सोनीपत से नेशनल हाईवे, वजीराबाद पुल से गाजियाबाद होते हुए मेरठ जाएगा। इसी तरह से मेरठ से सोनीपत जाने वाला वाहन जाएगा। अफसरों ने बताया अन्य प्रांतों या जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को 15 जुलाई से आंशिक रूप से और 19 जुलाई से पूर्णरूप से बागपत की सीमा में प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed