फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चुनाव कार्यालय से कंप्यूटर समेत लाखों का सामान चोरी

चुनाव कार्यालय से कंप्यूटर समेत लाखों का सामान चोरी

Thu, 07 Mar 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
चुनाव कार्यालय से कंप्यूटर समेत लाखों का सामान चोरी
बागपत।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में स्थित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के ताले तोड़कर चोर दो कंप्यूटर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दोनों कंप्यूटरों में चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण डाटा था। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर बताया कि चार फरवरी को स्टाफ चुनाव कार्यालय बंद कर घर चला गया। पांच फरवरी को सुबह कार्यालय में आया तो मुख्य द्वार के ताले टूटे पड़े थे। अंदर से दो कंप्यूटर, 6 बैटरी, पांच इनर्वटर, स्टेपलाइजर गायब मिले। रात्रि में अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत डेढ़ लाख के लगभग बताई जा रही है। चोरी गए दोनों कंप्यूटरों में चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण डाटा था। उन्होंने डीएम पवन कुमार को चोरी की जानकारी दी। चुनाव कार्यालय में चोरी की घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चोरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की एक टीम चोरी की घटना के खुलासे में लगी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव कार्यालय में चोरी की घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जल्द किया जाएगा चोरी का खुलासा - एसपी
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव कार्यालय में चोरी की घटना हुई है। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस घटना के खुलासे के लिए लगी हुई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed