बड़ौत (बागपत)। महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। पीड़ित के परिजन कोतवाली पर पहुंचे तो कोई सुनवाई नहीं हुई, उन्होंने एसपी से शिकायत की है।
पीड़ित कोमल पुत्री देेवेंद्र टयौढ़ी गांव की रहने वाली है। उसकी शादी ढाई साल पहले बड़ौत में रोहित के साथ हुई थी। उसके एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। छह माह पूर्व भी उसे जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों के प्रयास से फैसला हो गया था। शुक्रवार को फिर से सास, ससुर व जेठ ने उससे मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने काप्रयास किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग निकली। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।